सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सीएम केजरीवाल बोले- उनके मामले में 1 फीसदी भी सच्चाई होती
(India) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी-AAP के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मामला पूरी तरह से फर्जी है. उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है. जैन को सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें आज दिल्ली की अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मैंने सत्येंद्र जैन के मामले के सारे कागज देखे हैं केस बिल्कुल फर्जी है. हम कट्टर ईमानदार और देश भक्त लोग हैं, हम भ्रष्टाचार को देश के साथ गद्दारी मानते हैं, सर कटा सकते हैं लेकिन भ्रष्टाचार नहीं करेंगे.''

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।