शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की तेजी पर शुरुआत
(India) आज शेयर बाजार की चाल सपाट नजर आ रही है. ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार को अच्छी शुरुआत मिलने में दिक्कत आ रही है और अमेरिकी बाजारों की कल की सुस्ती का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है.

आज के दिन शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई है और बीएसई का सेंसेक्स 21.86 अंक यानी 0.039 फीसदी की तेजी के साथ 55,588.27 पर खुला है. एनएसई का निफ्टी 9.85 अंक यानी 0.059 फीसदी की तेजी के साथ 16,594 पर खुला है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।