हार्दिक पटेल के जरिए 1.5 करोड़ आबादी को साधेगी BJP
(India) गुजरात के चर्चित युवा पाटीदार नेता हार्दिक पटेल गुरुवार को BJP में शामिल हो गए। 2019 में कांग्रेस में शामिल होने वाले हार्दिक ने इस साल 18 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। पाटीदार आंदोलन की वजह से BJP को 2017 के विधानसभा चुनाव में काफी नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे में गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले BJP एक बार फिर पाटीदार समुदाय को लुभाने के लिए हार्दिक पर बड़ा दांव खेल रही है। माना जाता है कि गुजरात में पाटीदार की आबादी 1.5 करोड़ के करीब है और लगभग 70 विधानसभा सीटों पर ये प्रभाव डालते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।