Bihar Monsoon: बिहार के 4 जिलों में मानसून ने दी दस्तक
(India) बिहार के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है. इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा शामिल हैं. बीते सोमवार को बिहार के नौ जिलों में वर्षा हुई है. अररिया के फारबिसगंज में 54.5 और किशनगंज में 52.8 मिलीमीटर की वर्षा हुई है. पूर्णिया और सुपौल में मध्यम वर्षा हुई है. दक्षिणी बिहार के गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद और अरवल में दिन में तपिश वाली गर्मी रही लेकिन शाम तक इन सभी जिलों के कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई और काले बादल छाए रहे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।