(India)
बढ़ती महंगाई और महंगे कमोडिटी के बावजूद देश में आर्थिक गतिविधि में तेजी आई है. जिसके चलते टैक्स कलेक्शन बढ़ा है. आर्थिक गतिविधियों ( Economic Activities) में तेजी के चलते वित्त वर्ष 2022-23 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Direct Tax Collection) में 45 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. 16 जून, 2022 तक डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Direct Tax Collection) 3,39,225 करोड़ रुपये रहा है जबकि 2021-22 में इस अवधि में टैक्स कलेक्शन 2,33,25 करोड़ रुपये रहा था. वहीं 2020-21 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 1,25,065 करोड़ रुपये और 2019-20 में 1,67,432 करोड़ रुपये रहा था. 2022-23 में अब तक 30,334 करोड़ रुपये का रिफंड ( Refund) जारी किया जा चुका है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।