मंदी की आहट के चलते कच्चे तेल के दामों में आई 7% की गिरावट
(India) दुनियाभर में मंदी के आहट के चलते कच्चे तेल के दामों में तेज गिरावट आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 7 फीसदी की तेज गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड आयल के दाम 6.69 फीसदी की गिरावट के साथ 113.1 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जाहिर है कच्चे तेल के दामों में ये गिरावट भारत के लिए राहत की खबर है. खासतौर से सरकारी तेल कंपनियों के लिए जो पेट्रोल डीजल फिलहाल नुकसान पर बेच रहे हैं. देश में 21 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी. इसके बाद 22 मई को पेट्रोल डीजल के रेट में कटौती हुई थी. हालांकि उसके बाद से देश में पेट्रोल डीजल के रेट स्थिर हैं और इस तरह आज लगातार 25वां दिन है जब पेट्रोल डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।