कार से कॉन्स्टेबल को घसीटने का नया VIDEO:ड्राइवर पत्नी बोली - रोज चालान काटते थे
(India) जोधपुर में सीट बेल्ट के लिए टोकने वाले ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को कार से घसीटने का एक नया वीडियो सामने आया है। वहीं 700 मीटर तक कार के बोनट पर कॉन्स्टेबल को घसीटने वाली दंपती को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि ड्राइवर ने कॉन्स्टेबल को टक्कर मारकर धमकी दी थी कि आज तो तुझे पटककर ही मानूंगा। वहीं कार में बैठी ड्राइवर की पत्नी ने पुलिस से कहा कि ये आए दिन चालान काटते रहते हैं, हम क्या करें?

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।