(India)
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर लखनऊ के मेधावी छात्रों से मिले। उन्होंने यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के 10 छात्रों से पढ़ाई के बारे में बातचीत की। छात्र से सुबह उठने का समय पूछा तो एक ने 7 बजे बताया। सीएम योगी ने योग दिवस पर चर्चा करते हुए छात्रों से पूछा कि सुबह कितने बजे सोकर उठ जाते हो? एक छात्र ने जवाब दिया- 7 बजे। योगी बोले- सात बजे क्यों? जल्दी क्यों नहीं उठते? समय पर जागने की आदत और समय पर सोने की आदत डालनी चाहिए। जीवन में नियम और संयम रहेगा तो व्यक्ति स्वस्थ रहेगा। नियमित योग करें। योग शरीर को भी स्वस्थ्य रखेगा और आप निरोग रहेंगे। सिर्फ अच्छे नंबर नहीं लंबे समय तक देश सेवा का लक्ष्य रखें। समय पर सोने और समय पर जागने का लक्ष्य रखेंगे, तभी आप लंबी दूरी तय कर पाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।