हिमाचल में बोले दिल्ली के CM केजरीवाल 'हम राजनीति करने नहीं आए, मौका देकर देखें',
(India) आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Bhagwant Mann) आज हिमाचल (Himachal) में हैं. उन्होंने कुल्लू में रोड शो किया और जनता को संबोधित भी किया. रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा, 'हमारी यात्रा अन्ना आंदोलन से शुरू हुई थी और फिर हमने एक पार्टी बनाई'. उन्होंने कहा कि हम राजनीति नहीं जानते. हमने पार्टी बनाते वक्त संकल्प लिया था कि हम भ्रष्टाचार को समाप्त करेंगे और अब यही काम हम पंजाब में कर रहे हैं. हम पंजाब से भ्रष्टाचार का सफाया कर रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।