डॉलर के मुकाबले रुपये में सबसे बड़ी गिरावट, 78.85 के लेवल तक गिरा रुपया
(India) डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपये में मंगलवार को ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली. निवेशकों द्वारा जबरदस्त बिकवाली के चलते एक डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 49 पैसे की गिरावट के साथ 78.85 रुपये तक जा लुढ़का. करेंसी बाजार में आज के ट्रेड के खत्म होने पर एक डॉलर के मुकाबले 78.77 रुपये पर बंद हुआ है.

इंटरबैंक करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 78.51 पर खुला. लेकिन निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते 78.85 रुपये तक जा लुढ़का. दरअसल अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई उछाल के चलते कच्चे तेल के दामों में अंतरराष्ट्रीय बाजार तेजी देखने को मिली है. जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।