स्पाइसजेट के विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, 5 हजार फीट पर धुएं से भर गई फ्लाइट
(India) दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. बताया गया कि जब विमान ने उड़ान भरी तो कुछ ही देर बाद विमान के अंदर काला धुंआ दिखाई देने लगा. धुंआ देखने के बाद सभी पैसेंजर पैनिक में आ गए और पायलट ने वापस मुड़कर दिल्ली में लैंड करने का फैसला लिया. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. यात्रियों को पहले तो समझ नहीं आया कि ये सब क्या हुआ, लेकिन जैसे ही धुआं बढ़ता गया, लोग परेशान होने लगे. लेकिन जब पायलट ने सुरक्षित विमान की लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई तो लोगों ने राहत की सांस ली. फिलहाल विमान को रनवे में खड़ा किया गया है, जहां उसकी जांच की जा रही है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।