CM भगवंत मान आज दूसरी बार दूल्हा बनेंगे
(India) जाब के CM भगवंत मान (48) का गुरुवार को दूसरा विवाह है। वह हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर (32) के साथ चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में शादी करेंगे। रस्में 11 बजे से शुरू होंगी और फेरे 2 बजे होंगे। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा अरविंद केजरीवाल का परिवार भी शामिल होगा।

भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से उनका 2015 में तलाक हो गया था। पहली शादी से मान के 2 बच्चे दिलशान (17) और सीरत (21) हैं। जो मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।