सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस
(India) सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव(Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का निधन हो गया है. साधना गुप्ता गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं. उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी थी. पिछले एक हफ्ते से उनकी तबियत काफी खराब बनी हुई थी. इससे पहले वो लखनऊ के मेदांता अस्पताल में थी लेकिन जब उनकी हालत खराब होने लगी तो उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए गुड़गांव लाया गया था, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।