Tata IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ टाटा स्काई का आईपीओ भी टाटा समूह लेकर आ सकती है
(India) टाटा समूह ( Tata Group) की डीटीएच (Direct To Home) कंपनी टाटा स्काई (Tata Sky) भी आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी में है. टाटा स्काई में Disney समेत कई निवेशित कंपनियां अपना स्टेक बेचना चाहती हैं. माना जा रहा है कि इसके लिए आईपीओ लाने पर विचार किया जा रहा है. ये कंपनियां आईपीओ रूट के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेच सकती हैं. हालांकि कंपनी ने आईपीओ लाने के लिए शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी (SEBI) के पास अब तक ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल नहीं किया है. आपको बता दें टाटा समूह की टाटा स्काई सैटेलाइट टेलीविजन बिजनेस ( Satellite Television Business) में मौजूद है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।