डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़कर पहुंचा 79.48 के ऑलटाइम लो पर
(India) डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपया फिर ऐतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ है. सोमवार को करेंसी बाजार में रुपया एक डॉलर के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ रुपया 79.48 के लेवल पर क्लोज हुआ है. विदेशी निवेशकों की ओर से जारी बिकवाली के चलते रुपये में बड़ी गिरावट आई है.

इससे पहले आज के ट्रेड के दौरान रुपया सुबह 79.30 रुपये पर खुला था. दिन के ट्रेड में रुपया 79.49 रुपये के लेवल तक जा लुढ़का. लेकिन करेंसी बाजार के बंद होने समय 79.48 रुपये के लेवल पर बंद हुआ.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।