सीएम अशोक गहलोत ने दी सौगात, बीमा पॉलिसियों पर 7.50 लाख राज्य कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
(India) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों को एक और सौगात दी है. सीएम ने प्रदेश के कर्मचारियों की बीमा पॉलिसियों पर वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बोनस देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है. मंगलवार को गहलोत ने इसके लिए एक्चुअरी मूल्यांकन की रिपोर्ट को स्वीकृति दी है. सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 7.50 लाख कर्मचारी लाभांवित होंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।