PM Modi बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस-वे का उद्घाटन दौरान उन्‍होंने जालौन में एक जनसभा को संबोधित किया
(India) PM Modi ने शनिवार को बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्‍होंने जालौन में एक जनसभा को संबोधित किया। मंच पर ही पीएम मोदी ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) को गजब का ब‍िजनस आइडिया दे डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के किलो का इस्‍तेमाल पर्यटन उद्योग (Tourism Industry) को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है। वह इन किलों में युवाओं को प्रतिस्‍पर्धा के लिए बुला सकते हैं। उनके सामने चैलेंज रखा जा सकता है कि कौन पहले किले को फतह करेगा। यह बड़ी संख्‍या में युवाओं को आकर्ष‍ित कर सकता है। इससे आसानी से बुंदेलखंड में लोगों को आने के लिए आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।