दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते लेकर तेज बारिश के आसार
(India) दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में रविवार की सुबह कई जगहों पर बूंदा-बांदी होने के बाद धूप निकल आई और धीरे-धीरे मौसम तल्ख होने लगा. फिर उमस भरी गर्मी ने पसीने छुड़ाए. रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 कम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. हवा में नमी का स्तर 72 से 98 रहा. शनिवार से रविवार तक 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में पारा चढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी बढ़ेगी. अगले दो दिनों तक बारिश को लेकर संभावना कम है. 20 जुलाई के बाद मौसम करवट ले सकता है और सामान्य दर्जे की बारिश हो सकती है. सोमवार की बात करें तो सुबह में धूप निकली है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. हालांकि, मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदा-बांदी की संभावना जताई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।