दिल्ली दौरे पर आए CM शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दिया बड़ा झटका, 12 सांसदों ने बगावत कर स्पीकर से की मुलाकात
(India) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज एक बार फिर उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका दिया. उन्होंने दिल्ली में शिवसेना (Shiv Sena) के 12 सांसदों से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद शिंदे गुट में शामिल हुए ये सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले. जहां उन्होंने अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग की.

शिंदे गुट ने राहुल शेवाले को लोकसभा में विनायक राउत की जगह शिवसेना का नेता बनाने की मांग की. मुलाकात के बाद सांसद हेमंत गोडसे ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''हमने स्पीकर से मिलकर आग्रह किया है कि हमारे फ्लोर लीडर के तौर पर राहुल शेवाले को मान्यता दी जाए. हमने संसद में नया कार्यालय मांगा है.''

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।