(India)
भरतपुर में आदिबद्री और कनकाचल पर्वतों में खनन के खिलाफ 551 दिन से धरना दे रहे साधु-संतों का आंदोलन बुधवार को उग्र हो गया..... डीग के पसोपा में पुलिस-प्रशासन 31 घंटे से मोबाइल टावर पर चढ़े बाबा नारायण दास को नीचे उतरने के लिए मना रहे थे..... तभी साढ़े 11 बजे पशुपति नाथ मंदिर के महंत विजयदास बाबा ने खुद को आग लगा ली... पुलिस ने तत्काल कपड़े और कंबल डालकर आग बुझाई... बाबा 80 प्रतिशत झुलस चुके हैं और उन्हें जयपुर रेफर किया गया है.... इधर, समझाइश के बाद बाबा नारायण दास दोपहर 1:18 बजे टावर से उतरे.... इधर, अफवाह रोकने के लिए जिले की 5 तहसीलों डीग, नगर, कामां, पहाड़ी और सीकरी में इंटरनेट दूसरे दिन भी बंद रहा... खनन रुकवाने के लिए साधु संत 551 दिन से आंदोलनरत हैं....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।