लखनऊ में भूजल सप्ताह के समापन समारोह,सीएम योगी और स्वतंत्र देव सिंह ने की शिरकत
(India)

लखनऊ में भूजल सप्ताह का समापन समारोह का आयोजन हुआ... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए.. इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भूजल संरक्षण बेहद जरूरी है... इसके लिए भूजल सप्ताह का आयोजन महत्वपूर्ण है.... सीएम योगी ने जल ही जीवन है का संदेश दिया उत्तर प्रदेश में 16 जुलाई से शुरू हुए भूजल सप्ताह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समापन किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समापन समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 16 से 22 जुलाई तक चले भूजल सप्ताह समारोह में भूजल महत्व, संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए प्रदेशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें निरंतर घटते भूगर्भ जलस्तर की समस्या के प्रति लोगों को जानकारी दी गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।