देश में बारिश-बाढ़ से हालात खराब:UP में बारिश ने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
(India) देश के कुछ राज्यों में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से हालात खराब हो चुके हैं। यूपी में गुरुवार को बारिश ने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 2016 में 21 जुलाई को 23 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

MP के सतना जिले में मूसलाधार बारिश से धारकुंडी आश्रम में सैलाब आ गया। इस आश्रम में कई साधु-संत रहते हैं। गनीमत रही कि किसी भी तरह की जन-धन हानि नहीं हुई।

यूपी में भी भारी बारिश से शुक्रवार को आगरा के एक स्कूल में 2 से 4 फुट तक पानी भर गया, जिसके बाद बच्चे पानी में खेलते नजर आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।