(India)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हेलीकॉप्टर (Helicopter) के जरिए कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान वो बेहद गंभीरता से कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए रास्तों को देखते हुए नजर आए और उन्होंने हेलीकॉप्टर से ही हाथ हिलाकर कांवड़ियों का अभिवादन किया. सीएम योगी ने कांवड़ियों के लिए बनाए गए विश्राम स्थल और खाने पीने के इंतजाम भी देखे. इस दौरान कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से गुलाब के फूलों की पुष्पवर्षा भी की गई.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।