पटना के फुलवारी शरीफ टेरर केस,दरभंगा और मोतिहारी में एनआईए की रेड
(India)
पटना के फुलवारी शरीफ टेरर केस को लेकर बिहार के दरभंगा और मोतिहारी में गुरुवार को एनआईए की टीम ने सुबह-सुबह छापा मारा है। दरभंगा के उर्दू बाजार में नूरुद्दीन जंगी के घर एनआईए की टीम पहुंची। वहां उसके रिश्तेदार से पूछताछ कर रही है। घर भी खंगाला जा रहा है। बता दें कि नूरुद्दीन जंगी को एनआईए ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। वो वकील है और संदिग्धों के लिए बेलर का काम करता था। एनआईए की 3 टीम में 21अधिकारी दरभंगा पहुंचे हैं। जिसमें दो डीएसपी रैंक के अफसर हैं। वहीं, मोतिहारी के चकिया के कुआंवा गांव में रियाज मारूफ उर्फ बबलू के घर भी एनआईए की टीम रेड कर रही है। आरोप है कि रियाज पीएफआई का मास्टर ट्रेनर है। उसके घर वालों से पूछताछ की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।