पीएम मोदी की गुजरात यात्रा,पीएम ने साबर डेयरी प्लांट का किया उद्घाटन
(India)

अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिम्मतनगर पहुंचे। उन्होंने हिम्मतनगर के पास साबरकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के 305 करोड़ रुपये के मिल्क पाउडर संयंत्र का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने साबर डेयरी की 1000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का आधारशिला भी रखी। इस दौरान पीएम ने कहा कि डेयरी के नए प्लांटों का उद्घाटन और शिलान्यास से गुजरात के पशुपालकों की क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा। मैं साबर डेयरी और इस आंदोलन से जुड़े सभी लोगों को तहे दिल से बधाई देता हूं। पीएम ने आगे कहा कि जब भी साबर डेयरी की बात होती है तो भूराभाई को याद किए बिना बात पूरी नहीं होती। दशकों पहले भूराभाई पटेल द्वारा शुरू किया गया प्रयास आज लाखों लोगों के जीवन को बदलने में मदद कर रहा है। यहां साबरकांठा आकर कुछ नया नहीं लगता, क्योंकि यहां हर दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है। साबरकांठा का शायद ही कोई हिस्सा होगा, जहां मैं नहीं गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज गुजरात में डेयरी उद्योग एक लाख करोड़ तक पहुंच गया है। केंद्र सरकार द्वारा 3 करोड़ से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।