शेयर बाजार हुआ शानदार, सेंसेक्स फिर से 57,500 के पार तो निफ्टी 17150 के ऊपर हुआ क्लोज
(India) हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद शानदार रहा है. पूरे हफ्ते बाजार में घरेलू और विदेशी निवेशकों की खरीदारी के चलते जबरदस्त तेजी देखी गई है. आज भी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निवेशकों की खरीदारी की बदौलत बाजार सानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. सेंसेक्स 57,000 तो निफ्टी 17,000 के आंकड़े को पार करने में सफल रहा है. आज का कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 712 अंकों की तेजी के साथ 57,570 और निफ्टी 228 अंकों की तेजी के साथ 17,158 अंकों पर क्लोज हुआ है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।