(India)
भारतीय शेयर मार्केट में आज मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 20.86 अंक या 0.04% बढ़कर 58,136.36 पर और निफ्टी 5.50 अंक या 0.03% ऊपर 17,345.50 पर बंद हुआ। निफ्टी पर इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, NTPC, मारुति सुजुकी और पावरग्रिड टॉप गेनर्स रहे। जबकि यूपीएल, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स रहे। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 5वें कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी ने आज 4 महीने का हाई लेवल बनाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।