हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शानदार तेजी के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार
(India) भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का दिन बेहद शानदार रहा है. सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला. और दिन के ट्रेड के दौरान बाजार में खरीदारी लौटने के चलते तेजी बढ़ती चली गई. आज का कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 465 अंकों की तेजी के साथ 58,853 अंकों और निफ्टी 127 अंकों की तेजी के साथ 17,525 अंकों पर बंद हुआ है.. मंगलवार 9 अगस्त को शेयर बाजार छुट्टी के चलते बंद रहेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।