सीएम योगी ने मेट्रो ट्रेन मॉडल का किया अनावरण,डिपो का किया निरीक्षण
(India)

सीएम योगी ने मेट्रो ट्रेन मॉडल का वर्चुअल अनावरण किया। इससे पहले सीएम योगी कमिश्नरी चौराहा पहुंचे, जहां आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। ताजनगरी की मेट्रो पीले रंग की होगी। ट्रेन का पहला सेट फरवरी में गुजरात से आगरा पहुंच जाएगा। डिपो में ट्रेन के लिए टेस्ट ट्रैक तैयार हो चुका है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा की मेट्रो ट्रेन मॉडल का अनावरण किया। आगरा में 8380 करोड रुपए से मेट्रो परियोजना पर काम चल रहा है। सोमवार को आगरा पहुंचे सीएम योगी ने मेट्रो डिपो का निरीक्षण किया। इसके बाद डिपो में पीपल का पौधा रोपा, इससे पहले मुख्यमंत्री ने आगरा में हर घर तिरंगा यात्रा के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।