Bihar Politics: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने JDU विधायकों, सांसदों के साथ की बैठक
(India)

जेडीयू और बीजेपी ने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था.... कम सीटें मिलने के बाद भी नीतीश कुमार को बीजेपी ने सीएम बनाया था.... तब से ही दोनों दलों के बीच खटपट चली आ रही थी.... कई मुद्दों पर दोनों पार्टी के नेता अलग-अलग बयानबाजी भी करते दिखे थे..... अब ये तय हो गया है कि बीजेपी से जेडीयू का गठबंधन टूट गया है..... मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल से आज मिलने का समय मांगा है.... समझा जा रहा है कि राज्यपाल से मिलकर नीतीश नए गठबंधन की सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।