बिहार में टूट गया जेडीयू व बीजेपी का गठबंधन, कल महागठबंधन सरकार के सीएम बनेंगे नीतीश
(India)


बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूट चुका है...... नीतीश कुमार बुधवार दोपहर 2 बजे एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे..... 21 महीने में ये दूसरा मौका है जब वो सीएम पद की शपथ लेंगे..... 17 साल में ये आठवीं बार सीएम बनेंगे, जो बिहार के इतिहास में रिकॉर्ड होगा.... नीतीश के साथ राजद नेता और लालू के छोटे बेटे उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे.... इधर, एनडीए गठबंधन तोड़ने के खिलाफ बुधवार सुबह 10 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी..... भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे... 12 अगस्त को जिला मुख्यालय और 13 अगस्त को प्रखंड मुख्यालयों पर भी धरना देंगे.... मंगलवार शाम को नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को 7 पार्टियों के 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी थी। नीतीश के साथ तेजस्वी यादव भी राजभवन में मौजूद थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।