बैंकिंग-एनर्जी स्टॉक्स में खरीदारी के चलते हफ्ते के आखिरी दिन हरे निशान पर बंद हुआ
(India) हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है. निवेशकों की खरीदारी और कंपनियों के बेहतरीन तिमाही नतीजों की बदौलत भारतीय शेयर बाजार में उछाल देखा गया. आज का कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 130 अंकों की तेजी के साथ 59,462 अंकों और निफ्टी 39 अंकों की तेजी के साथ 17,698 अंकों पर बंद हुआ है. इससे पहले सुबह से भारतीय बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था. लेकिन बाजार बंद होने से पहले तेजी लौटी. अगले तीन दिनों तक शेयर बाजार बंद रहेंगे. शनिवार रविवार के अलावा स्वतंत्रता दिवस के चलते सोमवार को शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।