Delhi लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) विनय कुमार सक्सेना ने भ्रष्टाचार के मामले में 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया
(India) दिल्ली में कई आईएएस अधिकारियों (IAS Officers) का तबादला कर दिया गया है. एक्साइज पॉलिसी में कथित अनियमितताओं को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के आवास पर सीबीआई की छापामारी (CBI Raid) के कुछ घंटों बाद ही शुक्रवार को 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया.

दिल्ली सरकार के सेवा विभाग की ओर से जारी ट्रांसफर आदेश के मुताबिक जिनका तबादला किया गया है, उनमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव उदित प्रकाश राय भी शामिल हैं. उदित प्रकाश 2007 बैच के एजीएमयूटी काडर के आईएएस अधिकारी हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।