राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज लोक देवता बाबा रामदेव की समाधी के दर्शन करने रामदेवरा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे रामदेवरा पहुंचेगे। इसके बाद करीब ढ़ाई बजे जिले के भणियाणा उपखण्ड मुख्यालय जाएंगे। यहां वे राजकीय महाविद्यालय, अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय भवन तथा पोकरण से राजमथाई वाया जालोड़ा-पोकरण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है राम देवरा में इन दिनों लोक देवता बाबा रामदेव की आस्था में भादवा मेले का दो साल बाद आयोजन हो रहा है और देश के विभिन्न भागों से लाखों श्रद्धालु रामदेवरा आ रहे है। मुख्यमंत्री के रामदेवरा आने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था को सुदृढ किया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।