(India)
महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन (Ganesh Visarjan) के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं में 19 लोगों मौत हो गई. इनमें से 14 लोगों की मौत डूबने से हुई. महाराष्ट्र पुलिस ने ये जानकारी दी. 31 अगस्त से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) शुक्रवार को समाप्त हो गया है. अधिकारी ने बताया कि वर्धा जिले के सवांगी में तीन लोग डूब गए, जबकि एक व्यक्ति देवली में डूब गया. उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में दो अन्य लोगों की मौत हो गई.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।