भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है.... इसको लेकर प्रदेश की अलग अलग जगहों पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है..... इसी कड़ी में भाजपा ने देहरादून के आईआरटीडी ऑडिटोरियम में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया... इस सम्मेलन में केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रवक्ता विनय गोयल और कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ अग्रवाल के साथ साथ भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद रहे... केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि प्रबुद्ध जन सम्मेलनों के ज़रिए भाजपा पीएम मोदी द्वारा किये गए बीते 8 सालों के कामकाजों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है... साथ ही धन सिंह रावत ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किये जाने जैसे तमाम कामों को भी गिनाया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।