सचिन पायलट को राजस्थान का सीएम बनाने की मांग उनके समर्थक लंबे समय से करते आ रहे हैं. ऐसा न करने पर वे पार्टी में बगावत करने के संकेत भी दे चुके हैं. दो साल पहले अंदरूनी कलह के कारण सचिन पायलट को डिप्टी सीएम का पद छोड़ना पड़ा था. पायलट गुट के सूत्रों का कहना है कि दो साल का इंतजार खत्म होने वाला है जब सचिन पायलट राज्य के सीएम बनेंगे. पार्टी के नेताओं के मुताबिक, पायलट जल्द ही राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा में भी दिखाई देंगे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।