(India)
भारतीय करेंसी रुपया जबरदस्त गिरावट दिखा रहा है और आज ये डॉलर के मुकाबले 81 रुपये प्रति डॉलर के भी पार निकल गया है. आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.20 रुपये प्रति डॉलर तक आ गिरा था और कल के मुकाबले इसमें 41 पैसे की भारी-भरकम गिरावट देखी जा रही है. रुपया 81.20 रुपये प्रति डॉलर के लेवल पर आ गया है और इसने करेंसी बाजार के जानकारों से लेकर इंपोर्टर्स और कारोबारियों के लिए चिंता का माहौल बना दिया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।