(India)
भारतीय शेयर बजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भी भारी मुनाफावसूली के चलते बाजार लाल निशान में बंद हुआ है. सेंसेक्स 57,000 के नीचे तो निफ्टी 17,000 के नीचे जा फिसला है. आज का कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 509 अंकों की गिरावट के साथ 56,598 अंकों पर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 148 अंक गिरकर 16,858 अंकों पर क्लोज हुआ है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।