ज्ञानवापी मामले को लेकर अदालत में हिंदू और मुस्लिम पक्ष अपनी-अपनी दलील दे रहे हैं. हिंदू पक्ष जहां इससे मंदिर बता रहा है तो मुस्लिम पक्ष औरंगजेब को बादशाह मानकर मस्जिद के पक्ष में अपनी दलील दे रहा है. लेकिन इस बीच काशी हिंदू विश्वविद्यालय का एक प्रश्न पत्र खासा चर्चा का विषय बना हुआ है....इतिहास के इस पेपर की परीक्षा 24 सितम्बर को आयोजित की गई थी. इस पेपर में जिस आलमगीर मस्जिद और आदि विशेश्वर का जिक्र किया गया है, वो अब तक के इतिहास के पेपर में पहली बार हुआ है. इस प्रश्न पत्र में बकायदा पूछा गया है कि, "औरंगजेब ने काशी के आदि विशेश्वर मंदिर का विध्वंस किया. इस बात का जिक्र किसने, किस पुस्तक में किया गया है?" वहीं दूसरा सवाल आलमगीर मस्जिद को लेकर पूछा गया है. "मासिर - ए - आलमगीरी के प्रकाश में औरंगजेब की धार्मिक नीति एवं मंदिरों को तोड़ने का वर्णन कीजिए".काशी हिंदू विश्वविद्यालय का ये प्रश्न छात्रों के साथ पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।