(India)
भारतीय शेयर बाजार में बीते सात दिनों ट्रेडिंग सेशन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया है. आरबीआई के रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ोतरी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी लौटी जिसके चलते शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ. आज का कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1017 अंकों की तेजी के साथ 57,426 अंकों तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 276 अंकों के उछाल के साथ 17,094 अंकों पर क्लोज हुआ है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।