(India)
भारतीय करेंसी रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया है और इसने पहली बार ओपनिंग में डॉलर के मुकाबले 82 का स्तर भी तोड़ दिया है. रुपया आज शुरुआती कारोबार में 82.22 रुपया प्रति डॉलर के लेवल पर आ गया है और इसमें 33 पैसे या 0.41 फीसदी की जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के कल रात दिए गए बयानों से डॉलर की कीमतों में उछाल आया है और ये जोरदार गिरावट दिखा रहा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।