सेंसेक्स 850 तो निफ्टी 257 अंक गिरकर हुआ बंद
(India) मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद अमंगल साबित हुआ है. यूरोपीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट के बाद भारतीय बाजार में दोपहर बाद लौटी मुनाफावसूली के चलते बड़ी गिरावट देखी गई. आज का कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेंसेक्स 844 अंकों की गिरावट के साथ 57,147 अंकों पर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 257 अंकों की गिरावट के साथ 16,983 अंकों पर क्लोज हुआ है. निफ्टी फिर से 17,000 अंकों के नीचे जा फिसला है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।