(India)
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के ऊपरी सियांग जिले के सिंगिंग गांव के पास शुक्रवार को भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सिंगिंग के पास 'एचएएल रुद्र' (HAL Rudra) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है. सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में पांच लोग सवार थे. जिसमें दो पायलट थे और तीन अन्य लोग थे. यह हादसा तूतिंग मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ. दुर्घटनास्थल सड़क मार्ग से जुड़ा नहीं है, जिससे बचाव दल के लिए खोज और बचाव कार्य करना मुश्किल हो गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।