बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 237 अंक चढ़कर 61200 के पास, निफ्टी 18200 के ऊपर खुला
(India) भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार खुला है और ग्लोबल मार्केट में तेजी से इसे भी सपोर्ट मिल रहा है. सारे एशियाई बाजार बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. निक्केई और ताइवान 1-1 फीसदी की उछाल के साथ बने हुए हैं और हैंगसेंग में 3 फीसदी से भी ज्यादा का उछाल देखा जा रहा है. आज बैंक निफ्टी में भी जोरदार बढ़त के साथ कारोबार खुला है और ये ऑलटाइम हाई के पास आ गया है. आज रुपये की ओपनिंग भी मजबूत रही है और ये 33 पैसे की बढ़त के साथ खुला है. रुपये में शुरुआती कारोबार में 82.11 रुपये प्रति डॉलर का लेवल देखा जा रहा था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।