बाजार में लौटी मुनाफावसूली, गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी
(India) भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन मिलाजुला रहा. सुबह बाजार शानदार तेजी के साथ खुला था. लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही बाजार में मुनाफावसूली लौटी और बाजार नीचे आ गया. आज का कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 151 अंकों की गिरावट के साथ 61,033 अंकों पर बंद हुआ है. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 45 अंकों की गिरावट के साथ 18,157 अंकों पर बंद हुआ है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।