(India)
2021 में दिवाली के बाद स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड स्टार्टअप कंपनियां Nykaa, Paytm, PB Fintech (PolicyBazaar) और Delhivery का शेयर फोकस में रहने वाला है. माना जा रहा है कि इन कंपनियों के शेयर में बड़ा उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों में देखने को मिल सकता है. दरअसल इन कंपनियों में निवेश करने वाले एंकर निवेशकों के लिए लॉक-इन पीरियड इस नवंबर महीने में खत्म होने जा रहा है. एंकर निवेशक इन शेयरों में निवेश से एग्जिट कर सकते हैं जिसके चलते इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।