(India)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) का शीर्ष नेतृत्व गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर आज यानी बुधवार को विचार-विमर्श करेगा. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए शाम को बैठक करेगी. इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. बीजेपी का गुजरात में लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने का लक्ष्य है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।