मिशन साउथ पर निकले PM मोदी, चार राज्यों का करेंगे दौरा
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दक्षिण भारत (Southern States) के चार राज्यों की दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत कर दी है. इसमें कर्नाटक (Karnataka), तमिलनाडु (Tamil Nadu), आन्ध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और तेलंगाना (Telangana) का दौरा शमिल हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कि विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.


प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, शुक्रवार को बेंगलुरु (Bangaluru) के विधानसौध में संत कवि श्री कनकदास और महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमाओं पर पुष्‍पाजंलि अर्पित करेंगे. इसके बाद वे बेंगलुरु में के.एस.आर. रेलवे स्‍टेशन पर वंदे भारत और भारत गौरव काशी एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. उसके बाद कैम्‍पेगोड़ा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा बेंगलुरू में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।