MCD चुनाव के लिए AAP ने घोषणा पत्र और 134 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
(India) MCD चुनाव के लिए AAP ने घोषणा पत्र जारी किया:केजरीवाल बोले- कूड़े का पहाड़ और भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, 134 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव को लेकर दिल्लीवासियों को 10 बड़ी गारंटी दी हैं। इसमें दिल्ली में सड़कों, स्कूल, अस्पतालों में और बेहतर सुविधाएं देने जैसे वादे किए गए हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कूड़े का पहाड़ और भष्ट्राचार को खत्म करने की गारंटी दी है। इसके साथ ही AAP ने रात करीब 8 बजे MCD चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।